फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demand to make Janata Vedic College a university

Baghpat News: जनता वैदिक काॅलेज को विश्वविद्यालय बनाए जाने की मांग

Thu, 08 Feb 2024 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 08 Feb 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Demand to make Janata Vedic College a university
बागपत, बड़ौत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनता वैदिक कॉलेज को विश्वविद्यालय बनाए जाने व कॉलेज की प्रबंध समिति द्वारा प्रस्ताव भेजे जाने के बाद अब छात्रों ने भी कॉलेज को विवि बनाए जाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

बता दें कि जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में आयोजित हुई सभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रस्ताव मिलने पर कॉलेज को विश्वविद्यालय बनाए जाने की घोषणा की थी, जिसके बाद कॉलेज की प्रबंध समिति के अध्यक्ष जगवीर सिंह ने प्रस्ताव पास कर सांसद डाॅ. सत्यपाल सिंह को सौंप दिया था। सांसद ने हाल ही में यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री को सौंपा है। इससे छात्रों में भी एक उम्मीद जगी है। जिसको देखते हुए अब छात्रों ने जल्द से जल्द कॉलेज को विवि बनाए जाने की मांग की।
विज्ञापन


- ये बोेले छात्र
- कॉलेज को जल्द से जल्द विश्वविद्यालय बनाया जाना चाहिए, क्योंकि जनपद के बहुत से छात्र दिल्ली समेत अन्य जगहाें पर शिक्षा ग्रहण करने जाते हैं, यदि यहां पर विवि बन जाएगा तो बहुत से छात्रों का इसका फायदा पहुंचेगा। - लवी
विज्ञापन
विज्ञापन


- काॅलेज को विश्वविद्यालय बनाने से बागपत समेत आसपास के जिलों के छात्रों को काफी लाभ मिलेगा। जो छात्र इस समय दिल्ली, हरियाणा व मेरठ में यूनिवर्सिटी में जाते हैं, वह यहां पढ़ाई कर सकेंगे। यह क्षेत्र के विकास के लिए भी बेहतर होगा। -आकाश

- यहां पर पहले कृषि की पढ़ाई करने के लिए जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, बिहार आदि जगहों से काफी छात्र आते थे, लेकिन अब ऐसे छात्रों की संख्या बहुत कम हो गई है, लेकिन यदि कॉलेज को विश्वविद्यालय बनाया जाता है तो निश्चित ही सैकड़ों छात्रों का इसका लाभ पहुंचेगा। - सम्राट तोमर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed