फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demand to increase corona examination and medical facility

कोरोना की जांच व चिकित्सीय सुविधा बढ़ाने की मांग

Sat, 01 May 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Demand to increase corona examination and medical facility
बागपत। रालोद नेताओं ने शुक्रवार को डीएम को ज्ञापन देकर कोरोना जांच व चिकित्सीय सुविधा बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरूरपुर कोविड अस्पताल में मरीजों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। वहां के हालात ठीक किए जाएं। कोरोना जांच बढ़ाई जाएं। कोविड आईसीयू वार्ड बनाए जाएं। यहां के वेंटिलेटर दूसरे जिले में न भेजे जाएं। टीकाकरण सुचारू रूप से किया जाए। मतगणना के लिए कोविड टेस्ट की अनिवार्यता खत्म की जाए। कोरोना संक्रमितों के अतिरिक्त जिन मरीजों को ऑक्सीजन की पूर्ति की जाए। यदि इस कार्य में रालोद के कार्यकर्ताओं की जरूरत है तो वह तैयार हैं। इसके अतिरिक्त रालोद नेताओं ने डीएम से निष्पक्ष मतगणना कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि कोई अधिकारी या कर्मचारी किसी भी तरह यदि मतगणना को प्रभावित करने का प्रयास करेगा तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधियों को मतगणना केंद्र में प्रवेश नहीं मिलना चाहिए। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष डॉ. जगपाल सिंह तेवतिया, पूर्व विधायक गजेंद्र मुन्ना व अजय तोमर, अरुण तोमर उर्फ बॉबी, आसिफ चौधरी, सुखपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed