{"_id":"632dfb3fe6bb412ea00578bf","slug":"demand-to-change-the-sugarcane-purchasing-center-of-bhainsana-mill-baghpat-news-mrt6065847135","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंसाना मिल का गन्ना क्रय केंद्र बदलवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंसाना मिल का गन्ना क्रय केंद्र बदलवाने की मांग
विज्ञापन

बागपत, दोघट। भड़ल गांव में हुई बैठक में किसानों ने भैंसाना मिल के क्रय केंद्र को बदलवाने की मांग की। किसानों ने भैंसाना मिल के गन्ना क्रय केंद्रों के स्थान पर दूसरी मिल का केंद्र न लगने पर क्रय केंद्र न लगने देने की चेतावनी दी।
किसानों का कहना था कि चौगामा क्षेत्र के सैकड़ों किसान भैंसाना मिल को गन्ना देते हैं, मगर समय ये गन्ना मूल्य का बकाया भुगतान न होने के कारण किसानों को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। गन्ना मिलों ने नए पेराई सत्र के लिए तैयारी शुरू कर दी है, जबकि पुराने बकाए का भुगतान नहीं किया जा रहा है। भुगतान की मांग को लेकर किसान धरना-प्रदर्शन भी कर चुके हैं, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
चार सितंबर को गन्ना विकास समिति बुढ़ाना पर किसानों की आमसभा की बैठक हुई थी। बैठक में निरपुड़ा, गैडबरा, दाहा, इदरीशपुर, धनौरा के दर्जनों गन्ना क्रय केंद्र भैंसाना मिल से हटाकर अन्य मिलों को देने की मांग रखी थी, लेकिन अभी तक क्रय केंद्र नहीं बदलवाए गए हैं। किसानों ने जल्द ही मिल के क्रय केंद्र बदलवाने की मांग की। बैठक में बिजेंद्र राणा, महक सिंह, राजबीर, अशोक, सहाब सिंह, रामपाल, जयपाल, यशपाल मौजूद रहे।