Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demand to Ban Unlawful Fee Hikes in Private Schools

Baghpat News: निजी स्कूलों में नियम विरुद्ध फीस बढ़ाने पर रोक लगाने की मांग

Sun, 05 Apr 2026 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Demand to Ban Unlawful Fee Hikes in Private Schools
बड़ौत। अधिवक्ताओं और अभिभावकों ने शनिवार को तहसील में डीएम के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर निजी स्कूलों के मनमाने तरीके से फीस बढ़ाने पर रोक लगाने की मांग की गई। इसके अलावा अभिभावकों को निर्धारित दुकानों से ड्रेस व किताबें खरीदने के लिए बाध्य नहीं किए जाने की मांग भी की गई।
विज्ञापन

सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री पुष्पेंद्र तोमर ने कहा कि निजी स्कूलों में फीस बढ़ाने से पहले शिक्षा विभाग में अपना पूरे साल का लेखा-जोखा देना होता है। उसकी जांच के बाद जरूरत होती है तो समिति की अनुमति मिलने पर दस प्रतिशत फीस बढ़ाई जा सकती है। यहां ऐसा नहीं किया जाता है और नियम विरुद्ध हर साल काफी फीस बढ़ा दी जाती है। इस पर रोक लगाना जरूरी है। इतना ही नहीं अभिभावकों को महंगी किताबें और ड्रेस को निर्धारित किसी एक दुकान से खरीदने के लिए मजबूर किया जाता है, जिससे अभिभावकों के जेब पर भार बढ़ रहा है।
विज्ञापन

मोहित चौहान ने कहा कि कक्षा एक से 12वीं तक एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम को लागू किया जाए। विशेष दुकान से किताबें व ड्रेस खरीदने के लिए अभिभावकों को बाध्य न किया जाए। करीब पांच साल तक स्कूल ड्रेस में बदलाव नहीं किया जाए। इनके अलावा भी कई मांगें की गईं। इस मौके पर ईश्वर सिंह एडवोकेट, तेजवीर तोमर, विकास, वतन, संजीव प्रधान, संजीव पाल, सचिन चौहान आदि उपस्थित रहे। वहीं एसडीएम भावना सिंह ने ज्ञापन को उच्च अधिकारियों को भेजकर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed