फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demand raised to make garbage disposal plant away from population

Baghpat News: ग्रामीणों की कूड़ा निस्तारण प्लांट को आबादी से दूर बनाने की मांग

Tue, 10 Jan 2023 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Demand raised to make garbage disposal plant away from population
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोघट। दाहा गांव में कूड़ा निस्तारण प्लांट के लिए चयनित स्थान का ग्रामीणों ने विरोध किया। उन्होंने गांव में आबादी के बीच प्लांट का निर्माण नहीं होने देने की चेतावनी दी है।
दाहा गांव में कूड़ा निस्तारण प्लांट के लिए चयनित स्थान का मंगलवार को एडीएओ सुशील कुमार ने निरीक्षण किया। वहां ग्रामीण तनवीर राणा, देवपाल राणा, ब्रजमोहन, अमरपाल, प्रवीण ने आबादी के पास प्लांट का निर्माण का विरोध किया। ग्रामीणों का कहना था कि आबादी के पास प्लांट का निर्माण होने से यहां रहने वाले लोगों को बदबू के कारण परेशानी का सामना करना पड़ेगा और गांव में संक्रमण का भी खतरा बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने इस स्थान पर कूड़ा निस्तारण प्लांट के बजाए बारातघर बनवाने की मांग की। ग्रामीणों ने आबादी के पास प्लांट का निर्माण न होने देने की चेतावनी दी। उधर एडीओ सुशील कुमार ने बताया गांव में जिस स्थान पर खाद के गढ्ढे हैं। वहां पर कूड़ा निस्तारण के लिए प्लांट लगाने का प्रस्ताव किया गया है, ताकि ग्रामीणों गांव के कूड़े का निस्तारण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed