फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demand for creation of Central Farmers University in Parliament

संसद में उठी केन्द्रीय किसान विवि बनाने की मांग

Sun, 14 Feb 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Demand for creation of Central Farmers University in Parliament
बड़ौत। बड़ौत स्थित जनता वैदिक महाविद्यालय को केन्द्रीय किसान विवि बनाए जाने की मांग संसद तक पहुंच गई है। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने संसद में विवि का मामला उठाया। जिसको लेकर क्षेत्र की जनता ने सराहना की है।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि बागपत जनपद मेें बड़ौत सबसे बड़ा शहर है। साथ ही बड़ा शिक्षा का केन्द्र रहा है। 1919 में जनता वैदिक कालेज की स्थापना हुई। यहां से बहुत से खिलाड़ी, आफिसर, प्रोफेसर बनकर निकले हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में कोई केन्द्रीय किसान विश्वविद्यालय नहीं है। अगर बड़ौत में विवि की स्थापना होती है तो इसका फायदा पश्चिम उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पड़ोसी राज्य हरियाणा के युवाओं को भी फायदा होगा। सांसद ने कुछ दिन पहले भी लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर विकास के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की थी। जिसमें जनता वैदिक कालेज बड़ौत को किसान विश्वविद्यालय बनाने और बागपत शुगर मिल के विस्तारीकरण की मांग की थी। कालेज के प्राचार्य डॉ. सतीश शर्मा ने कहा कि ये कालेज के लिए ऐतिहासिक क्षण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed