फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demand for compensation for the families of victims of Nirvana Mahotsav

Baghpat News: निर्वाण महोत्सव के पीड़ित परिवारों को मुआवजा की मांग

Tue, 04 Feb 2025 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Demand for compensation for the families of victims of Nirvana Mahotsav
बागपत। बड़ौत निर्वाण महोत्सव के पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग को लेकर व्यापारी कलक्ट्रेट में पहुंचे। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर मृतकों के परिवार को 50 लाख रुपये के मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन

पश्चिमी व्यापारी एकता मंडल के जिलाध्यक्ष अभिषेक जैन, नगर अध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि बड़ौत में 28 जनवरी को दिगंबर जैन कॉलेज के मानस्तंभ परिसर में मचान टूटने से आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और 70 से अधिक घायल हो गए थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अभी तक भी पीड़ितों के परिवारों को मुआवजा नहीं दिया है, बल्कि प्रयागराज के पीड़ित परिवारों काे मुआवजा की घोषणा हो गई है। उन्होंने डीएम अस्मिता लाल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मृतकों के परिजनों को 50 लाख और घायलों के परिजनों को 20 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की। इस दौरान कोषाध्यक्ष राहुल जैन, मीडिया प्रभारी जावेद अली, संजीव जैन, प्रिंस जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed