{"_id":"62d84c89dc9dfc26a47d8abe","slug":"demand-for-action-against-those-accused-of-raping-a-girl-child-baraut-news-mrt597832891","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

बड़ौत। नगर के एक मोहल्ले में 12 साल की बालिका को एक वर्ग के युवकों ने एलान कर पहले अगवा किया, फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि पुलिस ने बालिका को तलाश कर आरोपियों के खिलाफ मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बालिका के परिजनों ने एसपी से मिलकर रेलवे रोड पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा पर कार्रवाई की मांग की। हिंदू जागरण मंच ने भी संबंधित दरोगा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
नगर के एक मोहल्ले के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसके मोहल्ले के ही दूसरे वर्ग के लोगों से तीन-चार माह पूर्व मामूली विवाद हो गया था। आरोप है कि दूसरे वर्ग के युवकों ने घर में घुसकर मारपीट की थी और 12 साल की बेटी को अगवा कर नमाज पढ़ाने व मुस्लिम बनाने का ऐलान किया था।
आरोप है कि आरोपियों ने गत 17 जुलाई को बेटी का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। परिजनों ने मामले को लेकर हंगामा किया। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने मामला दो वर्गों से जुड़ा देखते हुए बालिका को तलाश कर लिया। आरोप है कि आरोपियों के खिलाफ मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता के परिजनों ने एसपी से शिकायत कर संबंधित दरोगा पर आरोपियों का पक्ष लेने का आरोप लगाया। बताया कि घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने बालिका का मेडिकल भी नहीं कराया है।
विज्ञापन
उधर मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण दोनों पक्षों में तनाव हो गया है। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं अंकित बड़ौली, नितिन जैन, मधुसूदन शास्त्री, अमन शर्मा सहित अन्य ने दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।