फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demand cooperation from hotel operators for parking

जगह के अभाव मे होटल मालिको से मांगी जा रही पार्किंग

Tue, 08 Mar 2022 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
Demand cooperation from hotel operators for parking
खेकड़ा। पुलिस-प्रशासन के लिए चुनाव संचालन केंद्र के पास पार्किंग की व्यवस्था कराना सिरदर्द बना है। वहां आसपास में कोई भी ऐसा मैदान उनकी नजर में नहीं आ रहा है। जहां पर पार्किंग बनाई जा सके। प्रशासन आसपास के होटलों की पार्किंग में ही वाहनों को खड़ा कराने की व्यवस्था में जुटे हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव संचालन केंद्र बना लख्मीचंद पटवारी कॉलेज दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से सटा है। दस मार्च को केंद्र में मतगणना होगी। इसमें पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तथा कर्मचारी वहां पहुंचेंगे। उनके वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था जरूरी है। चुनाव आयोग के नियम के मुताबिक यह पार्किंग केंद्र से सौ मीटर के दायरे से बाहर बनाई जानी है। वहां कोई खाली स्थल नहीं है। जिसमें पार्किंग की व्यवस्था की जा सके। अधिकारी पार्किंग को लेकर परेशान नजर आ रहे हैं। सोमवार को उपजिलाधिकारी अजय कुमार और पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे तक निरीक्षण किया। उन्हें पार्किंग के लिए जगह दिखाई नहीं दिखाई दी। इसके बाद उन्होंने आसपास के होटल संचालकों को बुलाया। उनसे पार्किंग की स्थिति की जानकारी ली। संचालकों ने उन्हें बताया कि उनके यहां पार्किंग की व्यवस्था है। उनमें ग्राहकों के वाहन खडे़ होते हैं।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी ने होटल संचालकों से सहयोग मांगा। नौ और दस मार्च को पार्किंग खाली रखने की अपील की। इस पर होटल संचालकों ने उन्हें दोनों दिन पार्किंग खाली रखने का आश्वासन दिया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि चुनाव संचालन केंद्र में काफी जगह खाली पड़ी है। चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक वहां पर पार्किंग नहीं बनाई जा सकती। पार्किंग केंद्र से सौ मीटर दूर ही बनाई जा सकती है। वहां आसपास में पार्किंग के लिए कोई खाली जगह नहीं है। इसलिए होटल संचालकों से सहयोग मांगा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed