फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   deluge of complaints against officers

अधिकारियों के सामने शिकायतों की झड़ी

Sat, 23 Jan 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 23 Jan 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
deluge of complaints against officers
बागपत के डौला गांव में मैक्स ब्लाक्स के सहयोग से ग्राम डौला में शुक्रवार को अमर उजाला की चौपाल का आयोजन किया गया। सभी विभागों के अधिकारियों के आने की सूचना पर चौपाल में लोगों की भीड़ लग गई।  निस्तारण की उम्मीद में समस्याओं और शिकायतों का अंबार लग गया। एक ही गांव में इतनी समस्याएं देख अधिकारी भी हैरान रह गए। अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। शेष समस्याओं का दस दिन में निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


चौपाल में सबसे अधिक शिकायतें पेंशन संबंधी आईं। इसमें गांव की बन्नो, लीला, फरजाना, सरवरी, सीता व कमलेश ने अधिकारियों को से शिकायत की है कि उन्हें पेंशन नहीं मिल रही है। माया शर्मा ने कहा कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है और उसे अभी तक दुघर्टना का पैसा नहीं मिला है। प्रेमवती ने कहा कि उसकी पेंशन नहीं बनी है। पाली गांव के राजकुमार ने शिकायत की कि उनके बेटे को छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिला है।
विज्ञापन


इसके अलावा वर्ष 2008 में सरकार ने उसका समिति का कर्ज माफ कर दिया था। इसके बावजूद समिति की ओर से उसका कर्ज माफ नहीं किया गया है। दूसरे कृषि विभाग की ओर से उन्हें दवाईयों पर सब्सिडी नहीं दी जा रही है। वीरेंद्र सिंह ने कहा कि उसकी रामपुर खुर्द के मौजा में जमीन है, कुछ लोगों ने चकरोड पर कब्जा कर लिया है। सुजीत सिंह ने पानी की समस्या का समाधान कराने के लिए हैंडपंप लगवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्रपाल ने कहा कि टंकी का पानी पूरे गांव में नहीं पहुंच रहा है। सतपाल ने कहा कि वह मजदूरी का काम करता है और उसके पास मकान नहीं है। कृष्णपाल ने कहा कि बिजली की दरें बढ़ा दी गई हैं, मगर सप्लाई सही नहीं है। इसके अलावा गांव में बच्चों को तैयारी करने के लिए खेल को कोई मैदान नहीं है।

योगेंद्र सिंह ने कहा कि उसके भाई उसके मकान पर कब्जा करना चाहते है तथा उसकी मदद करने वालों को पुलिस मुचलका पाबंद कर देती है, जिससे कोई उसकी मदद करने के लिए भी तैयार नहीं है। रजनीश कुमार ने कहा कि वर्ष 2011 में उसकी 12 बीघा ईख की फसल जलकर राख हो गई थी, मगर अभी तक उसे फसल का मुआवजा नहीं मिला है। एडवोकेट मनीष विश्वकर्मा ने कहा कि गांव के लोगों को राशन नहीं मिल रहा है। तालाबों और नालों की की सफाई नहीं होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है।


जिला विकास अधिकारी हाकिम सिंह, उप जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, जिला आपूर्ति अधिकारी चमन शर्मा, चिकित्सक यशवीर सिंह और सीओ कर्मवीर सिंह ने लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया। चौपाल में कृषि रक्षा अधिकारी पवन कुमार, कोआपरेटिव से यशपाल सिंह राणा, पराग दुग्ध से एसपी पंवार, थानाध्यक्ष सिंघावली राजेंद्र कुमार, समाज कल्याण विभाग से लक्ष्मी चंद समेत सभी विभागों के अधिकारियों ने समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed