फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Deliveries in government hospitals have decreased, teams will keep an eye on ASHAs

Baghpat News: सरकारी अस्पतालों में घटे प्रसव, आशाओं पर निगाह रखेंगी टीमें

Wed, 01 Jan 2025 07:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 07:17 PM IST
विज्ञापन
Deliveries in government hospitals have decreased, teams will keep an eye on ASHAs
-आशा कार्यकत्रियों की निजी अस्पतालों में प्रसव कराए जाने की शिकायत के बाद मिले निर्देश
विज्ञापन

-जिला स्तर व सभी ब्लॉक पर एक-एक टीम का होगा गठन, आशा पर रखी जाएगी नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सरकारी अस्पतालों में घटती प्रसवों की संख्या को लेकर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ी है। अस्पतालों में प्रसव की संख्या बढ़ाने के लिए आशा कार्यकत्री पर निगाह रखी जाएगी, क्योंकि प्रसव कराने में इनकी अहम भूमिका होती है। इसलिए जिला स्तर व ब्लॉक स्तर पर टीम का गठन किया जाएगा ताकि सरकारी अस्पतालाें में प्रसव कराया जा सके।

जिले में सरकारी अस्पतालों से ज्यादा निजी अस्पतालों में प्रसव कराने के मामले सामने आ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आशा कार्यकत्री को प्रसव कराने की जिम्मेदारी सौंप रखी है और शहरों में एएनएम प्रसव कराने में अहम भूमिका निभाती हैं। कई जगह से शिकायत आती है कि आशा व एएनएम निजी अस्पतालों की तरफ अधिक ध्यान देती हैं। वह प्रसव कराने के लिए महिलाओं को निजी अस्पताल में लेकर पहुंच जाती हैं। इसको देखते हुए ही आशा कार्यकत्रियों पर निगाह रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला स्तरीय व ब्लॉक स्तरीय एक-एक टीम का गठन करेगा ताकि सरकारी अस्पतालों में प्रसव की संख्या बढ़ सके। इसके लिए विभाग ने तैयारी कर ली है। यदि कोई आशा कार्यकत्री महिला को प्रसव कराने के लिए अस्पताल में ले जाती हुई मिलती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह टीम गोपनीय तरीके से आशा पर निगाह रखेगी। सीएमओ डॉ़ तीरथलाल ने बताया कि टीम का जल्द ही गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed