फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Delhi-Saharanpur CNG train delayed, passengers troubled

Baghpat News: दिल्ली-सहारनपुर सीएनजी ट्रेन लेट, यात्री हुए परेशान

Sat, 08 Jun 2024 12:02 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 08 Jun 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Delhi-Saharanpur CNG train delayed, passengers troubled
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर शुक्रवार को दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन अपने निर्धारित समय से तकरीबन सवा घंटा लेट रही। इससे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने आक्रोश जताया और नियमित ट्रेनों के संचालन की मांग की।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर ट्रेनों का लेट होना आम बात है। शुक्रवार को एक बार फिर दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन अपने निर्धारित समय से तकरीबन सवा घंटा लेट रही। बड़ौत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने का समय आठ बजकर 45 मिनट का है जबकि यह ट्रेन तकरीबन दस बजे बड़ौत रेलवे स्टेशन पहुंची। इससे स्टेशन पर बैठे यात्री गर्मी में बिलबिला उठे और उन्होंने समस्या को लेकर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

यात्री नितिन, शेखर, धर्मेंद्र, पंकज आदि का कहना था कि अब रेल का सफर सुखदायी नहीं रहा है। आए दिन ट्रेनों में तकनीकी खराबी और लेट होना आम बात हो चली है। इस कारण यात्री अपने गंतव्य तक समय पर नहीं पहुंच पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन



- ट्रेन लेट होने की वजह से बसों में सवार हुए यात्री
दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन के सवा घंटे लेट हो जाने की वजह से स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों को मजबूरन बसों व डग्गामार वाहनों में सफर करना पड़ा। इसके चलते यात्री काफी परेशान हुए।



वर्जन -
यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाएं दिलाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। कभी-कभी दिल्ली से ही ट्रेनों का संचालन देरी से होता है, जिस वजह से स्टेशन पर भी ट्रेन देरी से पहुंचती हैं। -अनुज राठी, स्टेशन मास्टर बड़ौत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed