फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Delhi man travelling in an Eeco car dies after colliding with a Canter

Baghpat News: कैंटर की टक्कर से ईको सवार दिल्ली के व्यक्ति की मौत

Tue, 02 Jul 2024 03:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 02 Jul 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Delhi man travelling in an Eeco car dies after colliding with a Canter
बागपत, खेकड़ा। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर मवीकलां गांव के समीप ओवरटेक कर रहे कैंटर की टक्कर से ईको में सवार मदनलाल (56) निवासी अशोक विहार दिल्ली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रवि, सुनीता, रूपा, चालक आसु घायल हो गए। जिनका खेकड़ा सीएचसी में उपचार कराया गया, जहां से चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

दिल्ली के अशोक विहार के रहने वाले मदनलाल सोमवार को अपने परिवार के सदस्य रवि, सुनीता, रूपा और चालक आसु के साथ ईको कार में सवार होकर हिम्मतपुर सूजती गांव में तेरहवी कार्यक्रम में शामिल होने आये थे। बताया कि तेरहवीं की रस्म पूरी होने के बाद सोमवार शाम मदनलाल ईको कार में सवार होकर वापस लौटने लगे। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर ईको कार जैसे ही मवीकलां गांव के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे कैंटर ने ओवरटेक के प्रयास में ईको कार में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक अपनी कैंटर लेकर भाग गया। वहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीएचसी में घायलों का उपचार कराया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed