फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Deepali Goyal and Sapna Jain elected Teej Queen

दीपाली गोयल व सपना जैन चुनी गईं तीज क्वीन

Thu, 28 Jul 2022 11:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
Deepali Goyal and Sapna Jain elected Teej Queen
अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित तीज महोत्सव में विजेता दीपावली गोयल एवं श सपना जैन को सम्मानित करती ? - फोटो : BAGHPAT
दीपाली गोयल व सपना जैन चुनी गईं तीज क्वीन
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी। लायंस क्लब की ओर से बृहस्पतिवार को अग्रवाल धर्मशाला में हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया। इसमें दीपाली गोयल व सपना जैन को तीज क्वीन चुना गया। दोनों तीज क्वीन को उपहार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर महिलाओं ने खेल, नृत्य और गीत गाकर तीज का त्योहार मनाया। खेल में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रसेन धाम कुंडली की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि हरियाली तीज का त्योहार स्नेह एवं प्रेम का प्रतीक है। मुख्य अतिथि मल्टीपल कोऑर्डिनेटर विनय मित्तल की पत्नी दीपाली मित्तल ने कहा के श्रावण मास में प्रकृति के अनुपम सौंदर्य से मन प्रफुल्लित होता है। अति विशिष्ट अतिथि मल्टीपल चेयरमैन संजीव अग्रवाल की पत्नी रचना अग्रवाल ने कहा कि श्रावण मास मधुमास प्रेम रस से सरोवर होता है। लखनऊ से आई मशहूर गायिका शालिनी पांडे ने गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम चेयरमैन डॉ. कमला अग्रवाल एवं संयोजक अलका गुप्ता ने बताया कि लॉटरी के माध्यम से दीपाली गोयल व सपना जैन को तीज क्वीन चुना गया है। अतिथियों ने दोनों तीज क्वीन को ताज पहनाकर और उपहार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कई प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गईं। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। रीजन चेयरमैन प्रवीण गुप्ता व जोन चेयरमैन दीपक गोयल ने कार्यक्रम में आई महिलाओं को तीज के त्योहार की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में संदीप अग्रवाल, मुख्य संयोजक अभिमन्यु गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी की जिला महामंत्री संतोष गुप्ता, सीमा देवी, श्वेता सिंघल, श्वेता गुप्ता, बबीता गोयल, योगिता नैन, आशुतोष मित्तल, अजय मित्तल, संजय गर्ग, सुनील गर्ग, राम अवतार गर्ग, मनोज मित्तल, डॉ. रामलाल, वीरेंद्र त्यागी, सचिन सिंघल, अतुल जिंदल, हिमांशु गोयल, अंकित जिंदल, प्रमोद जैन, सचिव पंकज गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed