फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Decreasing infection, people getting careless

जिले में घट रहा संक्रमण, लापवाह हो रहे लोग

Thu, 10 Jun 2021 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Decreasing infection, people getting careless
- बाजारों में उड़ाई जा रही नियमों की धज्जियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में जून माह में संक्रमण कम हो गया है। संक्रमण कम होने के साथ लोगों ने लापरवाही बरतनी शुरू कर दी है, जिससे संक्रमण बढ़ सकता है। नगर के बाजारों में लोग कोरोना गाइड लाइन को ताक पर रखकर खरीदारी करते है। दुकानों पर मास्क व सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कराया जा रहा है।

मई माह में कहर बरपाने के बाद जून माह में कोरोना का संक्रमण कम हो गया है। संक्रमण कम होते ही लोग भी बेपरवाह हो गए है। नगर के बाजारों में खरीदारी के लिए आने वाले लोग गाइड लाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। दुकानदार भी लोगों को नियमों का पालन नहीं करा रहे हैं, जिससे संक्रमण बढ़ने की संभावना है। पुलिस नियमित अभियान चलाकर लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक कर रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद भी लोग अनजान बने हुए है। सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत का कहना है कि संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। बचाव के लिए एहतियात जरूरी है। उन्होंने संक्रमण से बचाव के लिए नियमों का पालन करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed