{"_id":"598e04d54f1c1bed718b461a","slug":"death-of-father-daughter-on-truck-crush","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलने पर बाप-बेटी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलने पर बाप-बेटी की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
हादसे में घायल बच्ची को ले जाते लोग, जिसकी बाद में मौत हो गई।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर ट्रक ने बाइक को कुचल दिया। इससे बाइक पर सवार बाप-बेटी की मौत हो गई। आरोपी चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। लोगों का कहना है कि सड़क पर बने गड्ढे के कारण हादसा हुआ है। उन्होंने पीडब्लूडी के खिलाफ जमकर हंगामा किया।
गाजियाबाद के गांव खिचरा निवासी दिलशाद (32) अपनी छह वर्षीय बेटी अलफिशां के साथ बाइक पर सवार होकर बागपत के पुराना कस्बा में अपनी ससुराल में आ रहा था। जैसे ही शहर के राष्ट्र वंदना चौक के पास पहुंचा तेज गति से आए ट्रक ने गड्ढ़े को बचाने चक्कर में बाइक को कुचल दिया।
इसमें दिलशाद की मौके ही मौत हो गई जबकि उसकी बेटी गंभीर रुप घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक बाद में बेटी ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
उधर, घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। मौके पर जमा भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि यह हादसा गड्ढ़े के कारण हुआ है। इसके लिए पीडब्लूडी विभाग जिम्मेदार है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। उधर कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।