फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   death of a worker Buried in lenter

लेंटर में दबकर मजदूर की मौत

Wed, 06 Jul 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमीनगर सराय
ब्यूरो/अमर उजाला, अमीनगर सराय Updated Wed, 06 Jul 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
death of a worker Buried in lenter
अमीनगर सराय में हुई घटना की जानकारी लेते एसडीएम मनोज कुमार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कस्बा में निर्माणाधीन मकान पर मंगलवार को दोपहर के समय लेंटर डाला जा रहा था। इसी दौरान लेंटर गिर गया। इसके नीचे दो मजदूर दब गए। इनमें से एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। घटना से कस्बे में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इससे कस्बे के बाजार बंद हो गए। इसको लेकर वहां पर पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन


 पुरा गांव निवासी राम कुमार अपने परिवार के साथ कस्बा अमीनगर सराय में रहते हैं। उनकी कस्बा में किराना की दुकान है। राम कुमार अपने मकान का निर्माण करा रहे हैं। मंगलवार को मकान पर लेंटर डाला जा रहा था। इसी दौरान लेंटर की सेटरिंग खिसक गई। तभी लेंटर के मलबे में मजदूर सईद और मुकील दब गए। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। वहां सैकड़ों लोग इकट्ठे हो गए। 
विज्ञापन


लोगों ने काफी मशक्कत करके करीब आधा घंटे बाद दोनों मजदूरों को मलबे से बाहर निकला और दोनों को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। घायल सईद की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ ले जाते समय रास्ते में ही सईद ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ के एक निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। इस दौरान के बाद मौके पर लोगों ने जमकर हंगामा किया। इससे कस्बे के बाजार बंद हो गए।  मामला दो समुदाय से जुटा होने के कारण कस्बे में तनाव की स्थिति बनी है।

जानकारी मिलते ही एसडीएम मनोज कुमार और सीओ कर्मवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात है।  सीओ कर्मवीर सिंह ने कहा लेटर के मलबे में मजदूर सईदकी दबने से मौत हुई है। अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। कस्बे में पूरी तरह से शांति का माहौल है। 


लापरवाही से गई युवक की जान 
बागपत। परिजनों ने कहा लापरवाही के कारण सईद की जान गई है। लोग हाथ पर हाथ रखकर दूर खड़े रहे और नजारा देखते रहे। सईद मलबे के नीचे दबा रहा। तब तक उसका दम घुट चुका था। यदि समय पर उसे मलबे से निकाल लिया जाता तो उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed