फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Death of a girl swinging by a noose around her neck

घर में झूला झूलते हुए बच्ची के गले में फंदा लगने से मौत

Sat, 16 Jul 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Death of a girl swinging by a noose around her neck
झूला झूल रही बच्ची के गले में फंदा लगने से मौत
विज्ञापन

बागपत। घर में झूला झूलते समय बच्ची के गले में फंदा लगने से मौत हो गई। पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
काठा गांव में विधि (8) अपनी बहन छवि और भाई अभि के साथ शुक्रवार दोपहर घर में एक कुंडे में डाले गए झूले पर झूल रही थी। झूला थोड़ा ऊपर होने के कारण विधि घर में रखे एक ड्रम पर चढ़कर झूले पर बैठ गई और झूला झूलते हुए गिरने लगी तो उसके गले में रस्सी का फंदा लग गया। पैर लगने से ड्रम भी नीचे गिर गया। बच्चों ने शोर मचाया तो परिजनों ने गले से फंदा निकाला और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने बच्ची के ताऊ विनोद ने मामले की जानकारी ली। इस मामले में थाना प्रभारी का कहना है कि बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

मां गई ड्यूटी, बड़ी बेटी संभाल रही थी भाई-बहन
प्रधान कृष्णपाल ने बताया कि विधि के पिता मुकेश की कई साल पहले मौत हो गई थी। मुकेश की पत्नी रचना ही मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रही थी। वह खेकड़ा की एक फैक्टरी में ड्यूटी करने के लिए जाती है और उसकी बड़ी बेटी छवि अपनी छोटी बहन विधि व भाई अभि को संभालती थी। हादसे के समय भी रचना फैक्टरी में काम करने गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed