फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Death happens to every one who is born: Vishuddha Sagar

मृत्यु तो हर जन्म लेने वाले की होती है : विशुद्ध सागर

Sun, 15 Oct 2023 06:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 06:17 PM IST
विज्ञापन
Death happens to every one who is born: Vishuddha Sagar
फोटो संख्या 4
विज्ञापन

बड़ौत। दिगम्बराचार्य विशुद्ध सागर महाराज ने कहा कि अज्ञानी मनुष्य अन्य लोगों की मृत्यु को देखकर दुःखी होता है, शोक करता है, किन्तु भव-समुद्र में डूबते हुए स्वयं के कष्ट को नहीं देखता है। जैसे संसार के प्राणी मृत्यु को प्राप्त हो रहे हैं, वैसे हम भी प्राप्त होंगे मरण को। हम अपने ही कष्टों को नहीं देख पाते और मृत्यु के निकट पहुंच जाते हैं। मृत्यु तो हर जन्म लेने वाले की होती है।

जैनमुनि रविवार को ऋषभ सभागार मेें दिगंबर जैन समाज समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय विद्वत गोष्ठी के अंतिम दिन रविवार को धर्मसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि धैर्यधारी की भी मृत्यु होती है और अधीर की भी मृत्यु होती है। अज्ञानी, मृत्यु के आने पर रोता है, परन्तु तत्वज्ञानी प्रसन्नता पूर्वक मृत्यु को स्वीकारता है। आचार्य ने कहा कि जगत उद्धार के साथ निज-उपकार, उन्नति, आत्म विकास पर भी दृष्टिपात करो। स्वयं की परिणाम-विशुद्धि वर्धमान हो, आत्म-हित हो, वहीं तक पर कल्याण हितकारी है। विशुद्धि का घात मत करो, पर सुधार से आत्म हित नहीं हो सकता है।स्वयं के सुधार से ही आत्म शांति संभव है। आत्म हितैषी, स्वात्मा का ही अनुचिंतन करता है। स्वात्म-हित चाहने वाला स्वात्म-शांति को महत्वपूर्ण मानता है। स्वात्म-सुख ही सर्वश्रेष्ठ है। आत्म द्रव्य से पर-पदार्थ अत्यंत भिन्न ही हैं। एक अणु मात्र भी साथ जाने वाला नहीं है। मृत्यु परम-उपकारी है, मृत्यु के उपरांत नवीन पर्याय, नवीन शरीर प्रदान करती है। परिवर्तन हो रहा है, होता रहेगा, हमेशा से होता रहा है। संचालन पंडित श्रेयांस जैन ने किया। सभा में पंडित वीर सागर, डॉ़ सोनल शास्त्री, पंडित विनोद रजवास, डॉक्टर कमलेश जैन, ज्योति जैन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed