फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Deadly havoc, four people dead

जानलेवा बुखार का कहर, चार लोगों की मौत

Fri, 30 Apr 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Deadly havoc, four people dead
चांदीनगर (बागपत)। क्षेत्र में शुक्रवार को जानलेवा बुखार से चार लोगों की मौत हो गई। इसके चलते लोग भयभीत हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाकर जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के रटौल, भगौट और पांची गांव में बुखार से चार लोगों की मौत हो गई। रटौल गांव में बीना (50) पत्नी भूलेराम की मौत हो गई है। वह तीन दिन से बुखार से पीड़ित थी। उधर, भगौट निवासी जगत सिंह (75) पुत्र केसरी व तेजपाल (74) पुत्र शंकर की बुखार के चलते मौत हो गई। इनके अतिरिक्त पांची निवासी असगरी (90) पत्नी अलीहसन की भी बुखार के चलते मौत हो गई। परिजनों ने बताया के महिला दो दिन से बुखार से पीड़ित थी। क्षेत्र में बुखार से हो रही लगातार मौतों के बाद ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

भाई की मौत के सदमे के चलते निधन
शुक्रवार को भगौट गांव के जगत सिंह की बुखार से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह तीन दिन से बुखार से पीड़ित था। शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसका निधन हो गया। छोटे भाई की मौत का सदमा बड़ा भाई बर्दाश्त नहीं कर पाया और एक घंटे बाद ही रग्गन सिंह (96) की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोराना संक्रमण से वृद्ध की मौत
रटौल। रटौल निवासी धर्मवीर (65) पुत्र प्यारेलाल की शुक्रवार को कोविड अस्पताल खेकड़ा में मौत हो गई। धर्मवीर में दो दिन पूर्व संक्रमण की पुष्टि हुई थी। वह तभी से खेकड़ा के एल-2 अस्पताल में भर्ती था। धर्मवीर एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित था। दो दिन पूर्व उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई। उन्हें खेकड़ा के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शुक्रवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। धर्मवीर का कोविड नियमों के अनुसार रटौल गांव के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed