{"_id":"601ade1a8ebc3e4a143789cf","slug":"deadly-cancer-spreading-every-year-how-to-get-rid-of-it-baghpat-news-mrt5235933121","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर साल फैल रहा जानलेवा कैंसर, कैसे मिले निजात?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर साल फैल रहा जानलेवा कैंसर, कैसे मिले निजात?
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- जिले में 350 से अधिक कैंसर के मरीज अब तक चिह्नित
बागपत। हर साल कैंसर के मामलों में बढ़ोत्तरी हो रही है। अधिकतर मामले ऐसे हैं, जिनमें आखिरी समय पर बीमारी की जानकारी मिलती है। जिले में स्वास्थ्य विभाग ने करीब 350 मरीजों को चिह्नित किया है। डॉक्टरों का कहना है कि नियमित तौर पर स्वास्थ्य का परीक्षण कराते रहने से समय रहते बीमारी का पता चल सकेगा।
कैंसर से चौगामा क्षेत्र के गांव सबसे अधिक प्रभावित हैं। हिंडन और कृष्णा नदी के किनारे के गांव में सबसे अधिक मरीज मिले हैं। गांगनौली गांव में कैंसर के मरीजों की संख्या हर साल बढ़ी है। एनजीटी के आदेश पर पिछले साल लगाए गए मेडिकल कैंप में ही करीब 100 से अधिक मरीज चिह्नित किए गए थे, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण कैंप लगाने का सिलसिला भी थम गया। करीब 55 गांव प्रदूषित जल की चपेट में है। जिनके ग्रामीण प्रदूषण से मुक्ति दिलाने की मांग करते आ रहे हैं। दोआबा पर्यावरण समिति के अध्यक्ष डॉ चंद्रवीर राणा ने एनजीटी में याचिका दाखिल की थी, जिस पर एक दिन पहले ही निकाय और प्रदूषित इकाईयों पर आठ करोड़ का जुर्माना लगाया गया है। उनका दावा है कि दाहा, निरपुडा, भड़ल और गांगनौली में ब्लड कैंसर और लीवर कैंसर से मरने वालों की संख्या बढ़ रही है।
ब्रेस्ट कैंसर के बढ़ रहे मामले
बागपत। सीएचसी बागपत के अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत का कहना है कि महिलाओं में सबसे अधिक ब्रेस्ट कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं। इसके अलावा लीवर कैंसर, मुंह का कैंसर भी फैल रहा है। सबकी अलग-अलग वजह हैं।
विज्ञापन
तंबाकू के सेवन से खतरा
बागपत। सीएचसी बिनौली के अधीक्षक डॉ अतुल बंसल बताते हैं कि हर प्रकार के कैंसर की वजह अलग होती है। ब्रेस्ट कैंसर का संबंध हारमोन से होता है, जबकि तंबाकू, शराब के सेवन, धूम्रपान से भी कैंसर का खतरा रहता है। कीटनाशक भी बीमारियों के जनक बन रहे हैं।
फास्ट फूड और जंक फूड से करें परहेज
बागपत। सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत का कहना है कि कैंसर से दूर रहना है तो फास्ट फूड और जंक फूड से परहेज करना होगा। तंबाकू के सेवन से दूर रहें। यह बीमारी प्रदूषित पानी या तंबाकू का अत्यधिक सेवन करने से हो जाती है।