फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Deadly attack on wife by entering kiln businessman's house

भट्ठा व्यवसायी के घर में घुसकर पत्नी को फंदा लगाया, पिटाई कर दांत तोड़े

Tue, 17 Aug 2021 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on wife by entering kiln businessman's house
बागपत। सरूरपुर कलां गांव में सोमवार सुबह भट्ठा व्यवसायी के घर में घुसकर पत्नी को फंदा लगाकर मारने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और चार दांत तोड़ दिए गए। बेटे के आने की आवाज सुनकर हमलावर भाग गए। भागते हमलावर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ा है।
विज्ञापन

संजय गोयल का ईंट भट्ठा है। संजय गोयल ने बताया कि सोमवार को उनकी पत्नी इंदु रानी घर में अकेली थी। सुबह करीब दस बजे दो युवकों ने घर में घुसकर उनकी पत्नी को चाकू दिखाकर धमकाया और मुंह में कपड़ा ठूंसकर गले में फंदा लगाकर मारने का प्रयास किया। इसका विरोध करने पर इंदु रानी के साथ मारपीट की गई और मुंह पर मारने से उनके चार दांत टूट गए। संजय गोयल के अनुसार उसी समय उनका बेटा दुकान से घर पहुंच गया तो उसके आने की आवाज सुनकर आरोपी भाग गए। इसकी सूचना पर कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा भी वहां पहुंचे। दोनों आरोपी पड़ोस के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed