{"_id":"6303cd737e68507e446aa7b1","slug":"deadly-attack-on-students-returning-from-college-baraut-news-mrt6020715135","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज से घर जा रहे दो छात्रों पर बोला जानलेवा हमला, चाकूओं के वार से किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज से घर जा रहे दो छात्रों पर बोला जानलेवा हमला, चाकूओं के वार से किया घायल
विज्ञापन
घायल युवक से जानकारी लेते कोतवाल
- फोटो : BARAUT
बड़ौत। नगर के एक कॉलेज में सोमवार को पानी पीने को लेकर हुए विवाद में दो छात्रों पर कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। पुलिस को आता देख हमलावर फरार हो गए। घायल छात्रों के अभिभावकों और ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
घायल छात्रों में अंकुश पुत्र जितेंद्र निवासी लुहारी हाल कोताना रोड बड़ौत व आर्यन पुत्र उपेंद्र निवासी लुहारी शामिल है। दोनों नगर के एक कॉलेज में कक्षा दस के छात्र हैं। दोनों अच्छे दोस्त भी हैं। कॉलेज में सोमवार को हैंडपंप से पानी पीने को लेकर अंकुश का कॉलेज में ही पढ़ने वाले कुछ छात्रों से विवाद हो गया। अंकुश ने इसकी शिकायत शिक्षक से की थी। शिक्षक ने उन छात्रों को बुलाकर डांट दिया। जब कॉलेज की छुट्टी होने के बाद अंकुश और आर्यन अपने घर जा रहे थे, तो बिजरौल रोड पर पहले से ही खड़े नगर की आजाद नगर कॉलोनी की कुछ छात्रों ने उनको घेर लिया। लोहे की रॉड, बेल्ट और चाकू से हमला बोल दिया। दोनों छात्र लहूलुहान होकर गिर गए। पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर फरार हो गए।
घायलों को पुलिस ने सीएचसी पर भर्ती कराया। घायलों के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।