{"_id":"5ef4ebd28ebc3e432f25a6d6","slug":"deadly-attack-on-husband-of-bavli-village-baraut-news-mrt48812138","type":"story","status":"publish","title_hn":"बावली गांव के प्रधान के पति पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बावली गांव के प्रधान के पति पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। बावली गांव की महिला प्रधान के पति पर बुधवार की रात बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग की। उन्होंने कार के अंदर छिपकर जान बचाई। इस दौरान ग्रामीणों को आता देख हमलावर फरार हो गए। बृहस्पतिवार को आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण कोतवाल से मिले और कार्रवाई की मांग की।
बावली गांव की प्रधान सुनीता के पति ओमवीर बड़ौत में बावली रोड पर रहते है। बुधवार को दिन में गांव गए थे। रात को बड़ौत लौटते वक्त दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी कार रुकवा ली और कार से बाहर निकलने को कहा। जैसे ही प्रधान कार से बाहर निकले तो बदमाशों ने उन पर फायर झोंक दिया। ओमवीर ने किसी तरह कार में छिपकर अपनी जान बचाई। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण उधर दौड़े तो हमलावर फरार हो गए। इस संबंध में ओमवीर ने कोतवाली पर दो बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। उधर, बृहस्पतिवार की सुबह आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रधान के पति के पक्ष में सैकडों ग्रामीण कोतवाली पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। बताया कि पांच दिन पूर्व भी ओमवीर पर जानलेवा हमला किया गया था। इस मामले में कोतवाली में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। कोतवाल अजय शर्मा का कहना था कि तहरीर मिल गई है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
जिला पंचायत सदस्य को दी धमकी
फोटो सखं्या 5
बड़ौत। हिलवाडी गांव में शिव मंदिर की भूमि पर अतिक्रमण को लेकर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। जिला पंचायत सदस्य विराज तोमर ने एसडीएम को शिकायत की कि अतिक्रमण के विरोध करने पर गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हेें जान से मारने की धमकी दी है। सीओ आलोक से भी मिले। सीओ का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है, मामला दिखवाया जा रहा है।
विज्ञापन
दो के खिलाफ मामला दर्ज
बड़ौत। आवास विकास कालोनी भाजपा नेता नितिन चौधरी को जान से मारने की धमकी देने व पांच लाख रुपये मांगने के मामले मेें कोतवाली पर कालूराम प्रधान व अरुण फौजी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल अजय शर्मा का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए है।