फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Deadly attack by entering the house

अशरफाबाद थल गांव में घर में घुसकर जानलेवा हमला

Wed, 16 Feb 2022 10:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 10:20 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack by entering the house
दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। ग्राम अशरफाबाद थल में मंगलवार रात घर में घुसकर जानलेवा हमले के मामले में कार्रवाई न होने के विरोध में बुधवार को ग्रामीण सीओ कार्यालय पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई। वहीं, सीओ ने जांच करके कार्रवाई का आश्वासन देकर लौटा दिया।

पीड़ितों ने बताया कि गांव के ही एक अन्य पक्ष ने उधार में रुपये लिए थे, लेकिन वह बार-बार रुपये मांगने पर भी नहीं लौटा रहा है। इसको लेकर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। आरोप लगाया कि मंगलवार रात घर में घुसकर लाठी-डंडे व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें शहजाद पुत्र इशहाक तथा कई महिलाएं घायल हो गईं। इस दौरान हमलावरों ने घर में जमकर तोड़फोड़ की। आरोप लगाया कि रमाला थाने में शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। इस बाबत सीओ हरीश भदौरिया ने उन्हें रमाला थानाध्यक्ष से बातचीत कर व प्रकरण की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं, पुलिस कर्मियों को भेजकर घायलों को सीएचसी बड़ौत में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष में इमरान, आबिद, शकील, शौकत, परवीन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed