फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dead body of youth found in Eastern Yamuna Canal, suspected of murder

पूर्वी यमुना नहर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Mon, 21 Jun 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in Eastern Yamuna Canal, suspected of murder
बड़ौत (बागपत)। पूर्वी यमुना नहर में छपरौली चुंगी के पास सोमवार को एक युवक का शव पड़ा मिला। उसकी पहचान राहुल पुत्र विजयपाल निवासी पट्टी चौधरान के रूप में हुई। उसके चेहरे व दाहिने हाथ में चोट के निशान हैं। इसके चलते परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। वहीं, मृतक राहुल देशखाप चौधरी सुरेन्द्र सिंह के परिवार का सदस्य था। देशखाप चौधरी ने भी कोतवाली में पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

राहुल निवासी पट्टी चौधरान दो दिन पहले घर से लापता था। रविवार को कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सोमवार सुबह पूर्वी यमुना नहर छपरौली चुंगी पर बोरे में एक शव पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस शव को नहर से बाहर निकाला तो उसकी पहचान राहुल के रूप में हुई। पुलिस ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, परिजनों को उसकी हत्या की आशंका जताई है। उधर थाना पुलिस का कहना है कि राहुल के चेहरे व दाहिने हाथ पर चोट का निशान है। हालांकि अभी तक परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed