फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dead body of young man found lying near railway halt

Baghpat News: रेलवे हाल्ट के पास पड़ा मिला युवक का शव

Thu, 15 Feb 2024 04:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found lying near railway halt
बागपत। सूजरा हाल्ट के पास रेलवे ट्रैक के किनारे बुधवार दोपहर को एक युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने छानबीन की। इसके बाद चर्चा शुरू हो गई कि दिल्ली पुलिस की कस्टडी से भागे हुए युवक का शव है। दिल्ली पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस के आने पर ही पूरी स्थिति स्पष्ट होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर को सूजरा हाल्ट के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का शव पड़ा देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और शव के शनाख्त का प्रयास किया। पहचान नहीं होने पर उसकी फोटो आसपास थानों की पुलिस को भेजने के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल किए गए। जिसके बाद चर्चा शुरू हो गई कि दिल्ली से पुलिस कस्टडी से कुछ समय पहले युवक भागा था और मृतक युवक की तरह ही लग रहा है। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि दिल्ली पुलिस को सूचना देने के साथ ही उसके फोटो भेज दिए गए है। दिल्ली पुलिस के आने पर जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed