फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dead body of middle-aged man found lying in room in Khekra

Baghpat News: खेकड़ा में अधेड़ का शव कमरे में पड़ा मिला

Sat, 02 Mar 2024 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 02 Mar 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Dead body of middle-aged man found lying in room in Khekra
बागपत, खेकड़ा। कस्बे में रेलवे रोड पर एक मकान के कमरे में बसी गांव के रहने वाले व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस और मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस से पोस्टमार्टम नहीं कराने का आग्रह किया तो पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर शव उनको सौंप दिया।
विज्ञापन

बसी गांव का रहने वाला रामअवतार (54) अविवाहित था जो परिजनों से अलग खेकड़ा में ब्रह्मपाल के मकान में किराए पर रहता था। शुक्रवार को दोपहर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला। तो मकान मालिक ब्रह्मपाल ने अन्य किराएदारों के साथ कमरे का दरवाजा खोलकर देखा, जहां रामअवतार मृत अवस्था में पड़ा मिला। जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने पहुंचकर मकान मालिक और किराएदारों से पूछताछ की। मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला। पुलिस के सूचना देने पर बसी गांव से मृतक का भाई ईश्वर और ग्राम प्रधान संजीव कुमार समेत अन्य वहां पहुंचे। मृतक के परिजनों ने पुलिस से बिना पोस्टमार्टम के शव सौंपने का आग्रह किया तो पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर शव उनको सौंप दिया। कोतवाली प्रभारी राजबीर सिंह का कहना है कि मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला। मृतक के परिजनों ने कानूनी कार्रवाई नहीं कराने का आग्रह किया। इसके बाद शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed