{"_id":"5f679b8b8ebc3ee8c340ef98","slug":"dead-body-of-father-of-former-chairman-found-in-reed-farm-baghpat-news-mrt5022374190","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईख के खेत में मिला पूर्व चेयरमैन के पिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईख के खेत में मिला पूर्व चेयरमैन के पिता का शव
विज्ञापन
जेब से मिले 20 हजार रुपये, बिना पुलिस कार्रवाई के परिजनों ने कर दिया अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट (बागपत)। कस्बे से पांच दिनों से लापता पूर्व चेयरमैन वायरन पंवार के पिता लख्मीचंद का शव टीकरी कस्बे के जंगल पड़ा मिला। उनकी जेब से 20 हजार रुपये भी मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
दोघट कस्बे के पूर्व चेयरमैन वायरन पंवार के 81 वर्षीय पिता लख्मीचंद पुत्र फेरु 15 सितंबर को घर से अचानक लापता हो गए थे। पूर्व चेयरमैन ने 16 सितंबर को थाना दोघट पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों तभी से उनकी तलाश में लगे हुए थे। परिजनों को जानकारी मिली थी कि 15 सितंबर को लख्मीचंद को टीकरी-असारा मार्ग पर पैदल जाते हुए देखा गया था। इसी के आधार पर रविवार को कस्बे के लोगों ने टीकरी असारा मार्ग पर उनकी तलाश शुरू की। ग्रामीणों को टीकरी निवासी बीरसिंह पुत्र कबूल सिंह के गन्ने के खेत में लख्मीचंद का शव सड़ी गली अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस का मानना है कि इस खेत में उस समय पानी भरा हुआ होगा, यह उसमें घुसे होंगे तथा शारीरिक कमजोरी के कारण बाहर नहीं निकल सके और वहीं उनकी मौत हो गई। मृतक की जेब से 20 हजार रुपये मिले है।
इंस्पेक्टर मुनेंद्रपाल सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने मामले में कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया।