{"_id":"5f0365498ebc3e43067a72e4","slug":"dead-body-of-farmer-found-in-drain-fear-of-murder-baghpat-news-mrt4898358104","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में पड़ा मिला किसान का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में पड़ा मिला किसान का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
बागपत। काठा-नंगला मार्ग के फार्म हाउस के निकट नाले में किसान का शव पड़ा मिला। शरीर पर चोट के निशान होने से हत्या की आशंका जताई गई है। मृतक के चाचा ने तीन लोगों के खिलाफ घर से बुलाकर हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए तहरीर दी है।
काठा गांव निवासी धर्मपाल ने बताया कि उसके भतीजे सोनू (28) को तीन लोग रविवार शाम को घर से बुलाकर ले गए थे। रात के समय वह घर नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने कॉल की तो मोबाइल भी बंद मिला। सोमवार सुबह सात बजे उसका शव गांव के फार्म हाउस के नजदीक नाले में पड़ा मिला। उसकी कमर और कंधों पर चोट के निशान थे। परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली पहुंचे काठा गांव के लोगों ने वारदात के खुलासे की मांग की है। आरोप है कि युवक की घर से बुलाकर हत्या की गई है।
इंस्पेक्टर अरविंद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।