{"_id":"623a118cf91af344225ff859","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-in-the-house-accused-of-murder-baghpat-news-mrt5813558182","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
- पाली में पिछले चार साल से परिवार के साथ रहता था शामली के कैराना का रहने वाला युवक
- परिजनों ने महिला के अनैतिक संबंध का विरोध पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पाली गांव में एक मकान में युवक का शव फंदे पर लटका मिला। शामली के कैराना क्षेत्र का रहने वाला युवक कई साल से यहां परिवार के साथ रहता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, परिजनों ने आरोप लगाया है कि अनैतिक संबंधों का विरोध करने पर वहां रहने वाली एक महिला ने प्रेमी व अन्य के साथ मिलकर उसकी हत्या की है।
शामली के कैराना निवासी मुनव्वर (33) का निकाह दस साल पहले पाली गांव की रुखसार के साथ हुआ था। उन दोनों के चार बच्चे हैं। मुनव्वर अपने परिवार के साथ पिछले चार वर्षों से पाली गांव में एक मकान में रहता था। वह कपड़ों की फेरी लगाता था। उसका शव मंगलवार को मकान के कमरे में पंखे पर एक कपड़े को बांधकर बनाए गए फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मुनव्वर के भाई इकराम का आरोप है कि एक महिला का एक युवक से अनैतिक संबंध है, जिसका उसके भाई ने विरोध किया था। इस कारण ही उस महिला ने अपने प्रेमी और दो अन्य युवकों के साथ मिलकर मुनव्वर की सोमवार रात फांसी लगाकर हत्या कर दी। इस मामले में कोतवाली पर तहरीर दी गई है। कोतवाली प्रभारी (अपराध) मदनपाल सिंह का कहना है कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि युवक का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। इस कारण ही उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे है, जिसकी जांच की जा रही है।
कटान के लिए मवेशी लेकर जाते दो तस्कर गिरफ्तार
बागपत। निवाड़ा चौकी प्रभारी प्रियवृत ने बताया कि मंगलवार को चेकिंग के दौरान दो पिकअप गाड़ी में 22 मवेशी लदे हुए मिले। गाड़ियों में सवार दो व्यक्ति दिलशाद निवासी मोहल्ला ईदगाह बागपत व आस मोहम्मद निवासी मोहल्ला केतीपुरा बागपत को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि मवेशियों को सोनीपत से मुजफ्फरनगर लेकर जा रहे थे, जहां पर मवेशियों का कटान होना था। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
किशोरी से छेड़छाड़ करने वाले युवक को पकड़ा
बागपत। नगर के एक मोहल्ले में किशोरी के साथ सोमवार देर शाम युवक शादाब ने छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर किशोरी के परिजन व अन्य लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि आरोपी शादाब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है।
भाकियू नेता पर रंगदारी मांगने का आरोप
बागपत। भगवानपुर गांव के अविश पंवार ने कोतवाली में शिकायत देकर बताया कि वह मवीकलां गांव में अपने मामा के यहां आया हुआ था। वह घर में मौजूद था तो भाकियू का एक नेता अपने कई साथियों को लेकर वहां पहुंचा और उसके बारे में जानकारी करने लगा। आरोप है कि भाकियू के नेता ने उससे कहा कि वह भवनों का निर्माण कराता है और उसे हर महीने एक लाख रुपये देने होंगे। अविश ने उससे पूछा कि एक लाख रुपये क्यों देने होंगे तो उसने कहा कि वह जिलाध्यक्ष है और वह किसी भी जगह काम करेगा तो इसलिए रुपये देने होंगे। आरोप है कि रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। सीओ अनुज मिश्रा ने बताया कि इस मामले की जांच कराई जा रही है और उसके आधार पर कार्रवाई होगी।