फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   DDO found 13 workers including ADPRO missing, stopped their salary

Baghpat News: डीडीओ को एडीपीआरओ समेत 13 कर्मी गायब मिले, वेतन रोका

Mon, 28 Apr 2025 07:06 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 28 Apr 2025 07:06 PM IST
विज्ञापन
DDO found 13 workers including ADPRO missing, stopped their salary
-डीडीओ ने विकास भवन में विभिन्न विभागों में मारा छापा, अनुपस्थित मिले कर्मियों को नोटिस दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। डीडीओ अखिलेश कुमार चौबे ने सोमवार को विकास भवन में विभिन्न विभागों में छापा मारकर कर्मियों की उपस्थिति चेक की। अपर जिला पंचायत राज अधिकारी समेत 13 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
डीडीओ ने सोमवार को प्रात: 10.20 बजे विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों में छापा मारा। उन्हें प्रोबेशन कार्यालय में विधि सहपरवीक्षा अधिकारी ममता शर्मा, आंकड़ा विशलेषण कर्मी विनीत कुमार व हयात, आउटरीच कार्यकर्ता अमित कुमार तथा वरिष्ठ सहायक पार्वती अनुपस्थित मिलीं। पशुपालन में वरिष्ठ सहायक महिपाल सिंह, सत्यवीर सिंह, कनिष्ठ सहायक विकास तोमर व रामगोपाल अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

कौशल विकास में मिशन प्रबंधक कन्हैया लाल, पंचायती राज विभाग में अपर जिला पंचायत राज अधिकारी नितिन कुमार तथा ग्राम पंचायत अधिकारी प्रदीप कुमार अनुपस्थित मिने। सभी का वेतन रोकते हुए नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया। कर्मियों की अनुपस्थिति के कारण फरियादियों को दिक्कत होती है। लेकिन अधिकारियों के कई बार चेतावनी के बावजूद कर्मचारी समय से ड्यूटी नहीं आते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed