{"_id":"5ff0a7d58ebc3e3c8715256d","slug":"day-and-night-mercury-rose-drizzle-increased-problems-baghpat-news-mrt518590233","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन-रात का पारा चढ़ा, बूंदाबांदी से बढ़ी मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन-रात का पारा चढ़ा, बूंदाबांदी से बढ़ी मुश्किलें
विज्ञापन
बागपत में शनिवार को रिमझिम बारिश के बीच छाता लेकर जाते लोग
- फोटो : BAGHPAT
- पांच जनवरी तक मौसम के खराब रहने की संभावना
- बारिश हुई तो गन्ने की छिलाई का कार्य होगा प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। मौसम का मिजाज दिन में करवट बदलता रहा। सुबह बूंदाबांदी के बाद धूप खिली। इसके बाद फिर बूंदाबांदी हुई। दिन का तापमान 18.6 डिग्री तक चढ़ गया। शुक्रवार रात का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री रहा। पांच जनवरी तक बारिश, हल्की ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। बारिश हुई तो गन्ने की छिलाई का कार्य प्रभावित होगा।
बृहस्पतिवार रात का न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री तक गिर गया था, जबकि शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री पर पहुंच गया। शुक्रवार को दिन का तापमान 14.8 डिग्री पर था, जबकि शनिवार दिन का तापमान 18.6 डिग्री पर पहुंच गया। दिन और रात के पारे में सुधार हुआ, लेकिन सर्दी बरकरार है। शनिवार को बूंदाबांदी से सर्द अहसास रहा। सुबह कुछ देर के लिए धूप खिली। इसके बाद अधिकतर समय बादल छाए रहे। कृषि विभाग ने पांच जनवरी तक मौसम के खराब रहने का अलर्ट जारी किया है।
बारिश से प्रभावित होगा गन्ना छिलाई कार्य
बागपत। अगर बारिश हुई तो गन्ने की छिलाई का कार्य प्रभावित होगा। अंतिम चरण में चल रही गेहूं की बुआई का कार्य पर भी बारिश से असर पड़ेगा। किसानों को गेहूं की बुआई स्थगित करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
सर्दी से बचाव के लिए जलाए गए अलाव
बागपत। सर्दी से बचाव के लिए जगह-जगह अलाव जलाए गए। नगरपालिका बागपत की ओर से नगर में विभिन्न जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है।