{"_id":"65303b16fbdb7043e40a1d99","slug":"daughters-should-face-fear-without-hesitation-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-3367-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बेहिचक होकर डर का सामना करें बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बेहिचक होकर डर का सामना करें बेटियां
विज्ञापन
बड़ौत। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला पुलिसकर्मियों व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। इसमें नारी सुरक्षा का संदेश दिया गया। इस दौरान सीओ ने बेटियों से आत्मनिर्भर बनने व बेहिचक होकर डर का सामना करने का आह्वान किया।
बुधवार को नुक्कड़ नाटक का शुभारंभ सीओ सविरत्न गौतम, इंस्पेक्टर देवेश कुमार सिंह ने किया। विद्यालय की छात्राओं व महिला पुलिसकर्मियों ने फूंसवाली मस्जिद, नेहरू मूर्ति, संजय मूर्ति के अलावा अन्य मुख्य जगहों पर नुक्कड़ नाटक किए। इनमें विभिन्न सामाजिक कुरीतियों को लेकर लोगों को नारी सुरक्षा, नारी समान, नारी सावलम्बन, बेटियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए बाल विवाह व लिंग भेद पर अंकुश लगाने की अपील की।
सीओ सविरत्न गौतम ने नुक्कड नाटक के माध्यम सें छेड़छाड की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एंटी रोमियो का गठन के अलावा हेल्पलाइन नम्बर 1090, 108, 1076, 1098 की जानकारी भी दी। कोतवाली प्रभारी देवेश कुमार सिंह ने बेटियों से अपील की कि वे सुनसान रास्तों पर न जाएं। यदि कोई लगातार आपका पीछा कर रहा है तो इसकी जानकारी तुंरत अभिभावकों व पुलिस को दे। बिल्कुल भी न डरें। इस अवसर पर वंदना गुप्ता, मीता अरोरा, महिला कांस्टेबल रेणु ,अंजू, मनीषा, मोनिका आदि शामिल रहे।