{"_id":"5f8203588ebc3e9bb350b3df","slug":"daughters-in-the-courtyard-of-the-house-are-full-of-happiness-baghpat-news-mrt50543584","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर का आंगन खुशियों से भर रही बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर का आंगन खुशियों से भर रही बेटियां
विज्ञापन
गर्ल चाइल्ड डे :
- जिले में बढ़ रही बेटियों की साक्षरता दर
- लिंगानुपात के आंकड़ों में भी हुआ सुधार
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। दौर बदल गया है। कभी बोझ समझी जाने वाली बेटियां ही अब घर के आंगन को खुशियों से भर रही है। खेल के मैदान में पदक जीतने की बात हो या फिर शिक्षा के क्षेत्र में जिले का डंका बजाने की। हर कदम पर बिटिया ही सबसे आगे हैं। बेटियों के प्रति सोच बदलते ही सारा परिदृश्य बदल गया। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में श्रीराम इंटर कॉलेज की रिया जैन ने सूबे में पहला स्थान हासिल किया। नगर के चौहान एंक्लेव निवासी आंचल चौहान आईपीएस बनकर अन्य लड़कियों के लिए प्रेरणा बन गई।
---------------------
बेटियों के जन्म में बढ़ोत्तरी, सुधरा लिंगानुपात
बागपत। जिले में इस वर्ष लिंगापुपात बढ़ा है। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो बेटियों के जन्म में 12 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। जिले में एक हजार लड़कों पर 31 मार्च तक बेटियों की संख्या 892 थी जो अब बढ़कर 907 प्रति हजार हो गई है। एक अप्रैल से 30 सितंबर तक बेटियों के जन्म में 12 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है।
---------------------
पढ़ रही बेटियां, बढ़ रही बेटियां
बागपत। जिले में पिछले कुछ बर्षों में बेटियों की साक्षरता में छह फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। वर्ष 2011 में जिले में बेटियों की साक्षरता दी 66 प्रतिशत थी, जो अब बढ़कर 72 फीसदी हो गई है। बेटी की शिक्षा को लेकर सरकार की ओर से चलाई गई योजनाओं से भी संचालित किए गए कार्यक्रमों से भी लोग बेटी की शिक्षा के प्रति सजग हुए है। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी राघवेंद्र सिंह का कहना है कि बेटियों की शिक्षा के लिए समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जाता है।
विज्ञापन
-------------
घर-घर जाकर सम्मानित की जाएगी बेटियों की मां
बागपत। रविवार को प्रत्येक ब्लॉक में उन बीस महिलाओं को घर-घर जाकर सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने बेटियों को जन्म दिया है। यानि जिले में 120 महिलाओं को घर-घर जाकर सम्मानित किया जाएगा। डीएम शकुंतला गौतम ने इस बाबत निर्देश जारी कर दिए हैं।
-------------
जिला अस्पताल में मनाया जाएगा जन्मोत्सव
बागपत। सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि जिला संयुक्त चिकित्सालय में गर्ल डे पर बेटियों का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। बेटियों को जन्म देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
बेटे-बेटी में फर्क न करें समाज : डीएम
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने कहा कि समाज को बेटे और बेटी में फर्क नहीं करना चाहिए। बेटियां किसी से कम नहीं है। जब-जब अवसर मिला है, बेटियों ने समाज का नाम रोशन किया है। बेटियों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।