फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Daughters hit brilliant shots in cricket competition

Baghpat News: क्रिकेट प्रतियोगिता मेें बेटियों ने लगाए शानदार शॉट

Tue, 31 Oct 2023 06:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 06:17 PM IST
विज्ञापन
Daughters hit brilliant shots in cricket competition
-लॉर्ड महावीरा एकेडमी में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
विज्ञापन

फोटो संख्या 9
बड़ौत। लॉॅर्ड महावीरा एकेडमी में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालिका क्रिकेट मैच कराए गए, जिसमें बेटियों ने शानदार बल्लेबाजी व गेंदबाजी की। इस मौके पर मेधावियों को सम्मानित किया गया।

दूसरे दिन प्रतियोगिता का उदघाटन स्कूल की प्रबंध समिति के पदाधिकारियों दिनेश जैन, राजकुमार जैन, सुनील जैन व प्रधानाचार्य विक्रम सिंह डांगी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। प्रतियोगिता का पहला मैच टैगोर हाउस व पटेल हाउस के बीच हुआ। इसमें पटेल हाउस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 89 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टैगोर हाउस की टीम मात्र 25 रनों पर सिमट गई। दूसरा मैच गांधी हाउस व नेहरू हाउस के बीच हुआ। इसमें नेहरू हाउस ने 36 रन बनाए, लक्ष्य का पीछा करने उतरी गांधी हाउस की टीम मात्र एक रन से हार गई। दोनों मैचों में अदिति, अपूर्वा, ज्योति, शिया, शगुन, वंशिका ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में पीटीआई संजय तोमर, राहुल, तोमर, अक्षय तिवारी, रेनू जैन, नीलम जैन, रंजना शर्मा, अजेन्द्र जावला, मुनेश शर्मा, शिखा जैन आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed