फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   'Daughters God's gift, don't take away their right to live ...'

‘बेटियां ईश्वर का उपहार, मत छीनो इनके जीने का अधिकार...’

Tue, 21 Jan 2020 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
'Daughters God's gift, don't take away their right to live ...'
बड़ौत तहसील में बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं रैली में शपथ दिलाते एसडीएम। - फोटो : BARAUT
‘बेटियां ईश्वर का उपहार, मत छीनो इनके जीने का अधिकार...’
विज्ञापन

बड़ौत। नगर के मुख्य मार्गों से मंगलवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जन-जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में नगर के दर्जनों स्कूल की सैकड़ों छात्राओं ने हिस्सा लिया। तहसील परिसर में रैली पहुंचने पर एसडीएम व सीओ ने लोगों को भ्रूण हत्या के खिलाफ शपथ दिलाई।

जनता वैदिक इंटर कॉलेज में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ रैली का आयोजन किया गया। इसमें वनस्थली पब्लिक स्कूल, जेपी पब्लिक स्कूल, मांउट लिटरा स्कूल, जैन स्थानकवासी गर्ल्स इंटर कॉलेज, चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल, लार्ड महावीरा एकेडमी, इंडियन इंटर कॉलेज, श्रीराम शिक्षा मंदिर, बाबू कामता प्रसाद जैन महाविद्यालय सहित दर्जनों स्कूलों की छात्राएं शामिल हुईं। रैली को खंड विकास अधिकारी राहुल वर्मा, सह-प्रभारी डॉ रेखा सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली बिजरौल रोड, अग्रसैन मूर्ति, बाजार पुलिस चौकी, संजय मूर्ति, नेहरू मूर्ति, फूंसवाली मस्जिद, कोताना रोड, दिल्ली बस स्टैंड से होते हुए तहसील परिसर मेें पहुंची, जहां पर एसडीएम दुर्गेश मिश्रा व सीओ आलोक सिंह ने शपथ दिलाई। इसके बाद रैली कॉलेज परिसर मेें संपन्न हुई। इस दौरान बेटी नहीं है किसी से कम, बेटी से देश को मिलेगा दम, बेटी मारोगे तो बहू कहां से लाओगे आदि नारों से छात्राओं ने लोगों में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में चेयरमैन हंसकुमार जैन, बिजेंद्र जैन, डायरेक्टर हिमांशु जैन, प्रधानाचार्य विनय चौधरी, मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा, रविंद्र पंवार, गौरव शर्मा, हर्षित जैन, रणवीर सिंह, विक्रम डांगी, विजयानंद, राजीव तोमर, जेपी सिंह, यशपाल आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed