फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Daughter murdered bodies burned in toilet

बहू की हत्या कर शव शौचालय में जलाया  

Tue, 01 Nov 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 01 Nov 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Daughter murdered bodies burned in toilet
murder
बागपत के बड़ौत के आजाद नगर में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक महिला को ससुराल वालों ने पीट-पीटकर मार डाला। बाद में शौचालय में शव रखकर तेल छिड़ककर आग लगा दी। इस वारदात से पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई। सूचना पर सीओ, तहसीलदार और पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता ने एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


मृतका पूजा (21) पत्नी अर्जुन आजाद नगर की रहने वाली है। उसके पिता जगदीश निवासी गांधी ने एक साल पहले अर्जुन से की थी। शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराल वाले पूजा को प्रताड़ित करने लगे थे। कई बार सामाजिक तौर पर समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे बाज नहीं आए। हाल में वे पूजा से अपने घर से दो लाख रुपये लाने की मांग कर रहे थे। 

विज्ञापन


रविवार को दीपावली की तड़के महिला के पति अर्जुन, सास कामता, ससुर सतबीर, देवर सोनू ने पीट-पीटकर उसे मार डाला। बाद में उन्होंने हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को शौचालय में रख कर मिट्टी तेल छिड़ककर जला दिया। जब यह मामला मोहल्लेवासियों को पता लगा तो पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई। भीड़ जमा हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर सीओ कर्मवीर सिंह और थानाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और तहसीलदार राज बहादुर सिंह ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा। मृतका के पिता जगदीश पुत्र नत्थन निवासी गांधी ने सास, पति, ससुर और देवर  को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने सास कामता और पति अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, ससुर और देवर अभी फरार हैं। 


थानाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट ने बताया फरार लोगों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। उधर, बेटी की हत्या से जगदीश और उसके परिवार के लोगों का बुरा हाल है। पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed