{"_id":"6049055f8ebc3e59067db0db","slug":"dastak-campaign-started-911-team-will-conduct-survey-from-house-to-house-baghpat-news-mrt52919247","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरू हुआ दस्तक अभियान, 911 टीम घर-घर करेंगी सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरू हुआ दस्तक अभियान, 911 टीम घर-घर करेंगी सर्वे
विज्ञापन
बीमार लोगों का डाटा किया जाएगा तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जिले में बुधवार को दस्तक अभियान शुरू हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले भर में सर्वे अभियान में 911 टीमें लगाई गई हैं, जो घर-घर जाकर सर्वे कर बीमार लोगों का डाटा तैयार करेंगी।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुरुचि शर्मा ने बताया कि लोगों को मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया और डायरिया के प्रति जागरूक करने के लिए संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। एक से नौ मार्च तक जागरूकता अभियान चलाया गया था। दस मार्च से 24 मार्च तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। बुधवार को इसका शुभारंभ किया गया है। अभियान में 911 टीमें लगाई गई है। सभी टीमें घर-घर जाकर लोगों का सर्वे कर बीमार लोगों का डाटा तैयार का विभाग को उपलब्ध कराएंगी। आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बुखार से पीड़ित मरीजों की स्लाइड के अलावा कुपोषित बच्चों और टीबी के मरीजों को चिह्नित करेंगी। इसका डाटा भी तैयार किया जाएगा।
अभियान में ये होंगे सर्वे
- कुपोषित बच्चे किए जाएंगे चिह्नित
- टीबी के मरीज किए जाएंगे चिह्नित
- बुखार से पीड़ित लोगों की स्लाइड बनाई जाएगी
- जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र से वंचितों का तैयार किया जाएगा डाटा
- गोल्डन कार्ड के लाभार्थी किए जाएंगे चिह्नित
- दिमागी बुखार के मरीजों की होगी पहचान
- लंबी बीमारी से ग्रसित लोगों को तैयार किया जाएगा डाटा