{"_id":"57cf11e64f1c1b3d3b31899d","slug":"daslakshan-parv-par-nikali-palki-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशलक्षण पर्व पर निकाली पालकी यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशलक्षण पर्व पर निकाली पालकी यात्रा
अमर उजाला बागपत
Updated Wed, 07 Sep 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
पालकी यात्रा निकालते जैन समाज के श्रद्धालु।
- फोटो : पालकी यात्रा निकालते जैन समाज के श्रद्धालु।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के बड़ौत में पालकी शोभायात्रा के साथ दशलक्षण पर्व का शुभारंभ मंदिरों में पाठ आयोजन और धर्मसभा में जैन संतों ने प्रवचन किए। दिगंबर जैन समाज शहर के तत्वावधान में विहर्ष सागर महाराज के संसघ सानिध्य में पालकी शोभायात्रा धूमधाम से निकाली । जो बड़े जैन मंदिर से शुरू होकर हाथीखाना, गांधी चौक, लोहिया बाजार, ठाकुरद्वारा, संजय मूर्ति, नेहरू मूर्ति, घट्टा बाजार होते जैन बड़ा मंदिर पहुंची।
पालकी शोभायात्रा में बैंडबाजे और भजन मंडलियां धार्मिक धुन बजाते चली। पालकी में चंद्र प्रभु भगवान की प्रतिमा विराजमान थी। इनकी जगह-जगह पूजा-अर्चना की जा रही थी। बड़ा जैन मंदिर पहुंचकर जैन युवा मंच के सौजन्य से तेरहद्वीप महामंडल विधान शुरू हुआ। इसमें भगवान चंद्रप्रभु का अभिषेक किया। नित्य नियम की पूजा की । विधान नरेश चंद शास्त्री के निर्देशन और जितेंद्र एंड पार्टी की संगीत लहरियों के बीच शुरू किया ।
विधान में सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य संयम जैन, यज्ञ नायक अरविंद जैन, कुबेर सुरेंद्र जैन, सनत कुमार इंद्र, राकेश जैन, इशांत इंद्र अंकुर जैन को प्राप्त हुआ। विधान के शुभारंभ से पहले झंडारोहण अशोक जैन ने किया। द्वीप प्रज्ज्वलन अरुण कुमार प्रदीप जैन ने किया। रात्रि में बड़ा जैन मंदिर में भगवान की आरती उतारी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की और वहां जिनेंद्र अर्चना की। इसमें सुनील जैन, विजय जैन, अतुल जैन, आलोक मित्तल, सतीश जैन, संदीप जैन, आनंद जैन, विशाल जैन, राजेश जैन, प्रवीण जैन, सुरेंद्र जैन, योगेश जैन, अनिल जैन, सुरेश जैन, प्रदीप जैन, आलोक जैन आदि रहे।