{"_id":"589376694f1c1b9c35e809e8","slug":"darts-fans-anniversary-on-hema-malini","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेमा मालिनी के प्रशंसकों पर बरसी लाठियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेमा मालिनी के प्रशंसकों पर बरसी लाठियां
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Fri, 03 Feb 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत में हेमा मालिनी के कार्यक्रम में भगदड़ के दौरान गिरे लोग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में मथुरा से भाजपा सांसद एवं सिने अभिनेत्री हेमा मालिनी की झलक पाने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई। हेलीपैड पर अफरातफरी का आलम हो गया। पुलिस ने भीड़ पर लाठियां फटकार कर स्थिति को नियंत्रित किया।
बृहस्पतिवार को मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी के प्रशंसक हेलीपैड पर काफी संख्या में पहुंच गए थे। हेमा मालिनी की सभा समाप्त होने के बाद भीड़ हेलीपैड पर पहुंच गई। हेमा मालिनी की एक झलक पाने के लिए भीड़ के बीच आपाधापी मच गई। पुलिस ने बेकाबू भीड़ पर लाठियां फटकार कर उन्हें नियंत्रित किया। इस दौरान काफी संख्या में लोग चोटिल हो गए। उधर, भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने कहा कि पुलिस ने जानबूझकर भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया है। वह इस मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करेंगे।