फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   DAP over on cooperatives, farmers upset

Baghpat News: सहकारी समितियों पर खत्म डीएपी, किसान परेशान

Sat, 10 Dec 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
DAP over on cooperatives, farmers upset
बागपत। खेतों में गेहूं की बुवाई चल रही है, लेकिन सहकारी समितियों पर डीएपी का स्टॉक खत्म होने के कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चार सहकारी समितियों पर डीएपी खत्म हो गया है, जिससे करीब 20 गांवों में किसानों को परेशानी हो गई। जिसके चलते किसान अब सहकारी समितियों पर दोबारा डीएपी सप्लाई होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में इस बार 54 हजार 731 हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की बुवाई का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिसके लिए 15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त माना जा रहा है। उधर शुगर मिल चलते ही खेतों से गन्ने की कटाई होने के बाद गेहूं की बुवाई जोरों पर चल रही है। जिसमें करीब 20 दिन डीएपी की किल्लत झेलने के बाद जिले में डीएपी की आपूर्ति हुई।
विज्ञापन

जिसके सहकारी समितियों व अन्य केंद्रों पर सप्लाई होने के बाद किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिससे पुलिस बल की मौजूदगी में डीएपी वितरण कराया। जिले में सहकारी समितियों पर सप्लाई होने के बाद दो-तीन दिन में स्टॉक खत्म हो गया और चार सहकारी समितियों पर डीएपी पूरी तरह खत्म हो गई है। जिस कारण कुछ किसानों को डीएपी मिल गई, जबकि कुछ किसानों को डीएपी के लिए अभी भी सहकारी समिति के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
चार दिन में 400 मीट्रिक टन से अधिक डीएपी का उठान हुआ
जिले में चार दिसंबर को 1200 मीट्रिक टन डीएपी पहुंची थी। जिसमें कुछ स्टॉक में रखकर बाकी सहकारी समितियों व अन्य वितरण केंद्रों पर आवंटित कर दी गई थी। बताया कि पहले दिन 200 मीट्रिक टन से अधिक डीएपी का उठान हुआ। इसके बाद चार दिन में 400 मीट्रिक टन से अधिक डीएपी का उठान हो गया। जिससे चार सहकारी समितियों का स्टॉक पूरी तरह खत्म हो गया।
--
इन सहकारी समितियों पर खत्म हुआ डीएपी
जिले की किसान सेवा सहकारी समिति दोघट, किसान सेवा सहकारी समिति दाहा, कृषक सेवा सहकारी समिति बिनौली व सहकारी समिति बालैनी पर डीएपी का स्टॉक खत्म हो गया है। जहां तीन दिन से किसान चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
-----
समय निकल जाएगा, फिर क्या करेंगे किसान
गेहूं की खेती के लिए उपयुक्त समय निकल रहा है। काफी समय तक डीएपी की किल्लत झेलने के बाद समिति पर सप्लाई आई थी, लेकिन कुछ किसानों को ही डीएपी मिल सका और स्टॉक खत्म हो गया। - वायरन पंवार
-------
दोबारा भेजी जाए सप्लाई
डीएपी की समस्या देखने के लिए अधिकारियों को किसानों के बीच जाकर पड़ताल करनी चाहिए। जिससे उन्हें परेशानियों का पता चल सके। जल्द ही सहकारी समितियों पर डीएपी की दोबारा सप्लाई भेजी जाए। जिससे किसान समय पर गेहूं की बुआई कर सके। - अरुण तोमर

----
कोट...
- अभी कुछ दिन पहले सभी सहकारी समितियों पर डीएपी की सप्लाई भेजी गई थी। जिन समितियों पर डीएपी का स्टॉक खत्म हो गया है, वहां दोबारा सप्लाई भेजी जाएगी। - मोहसीन जमील, उप निबंधक सहकारिता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed