फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Daha's primary health center Christopher, patients troubled due to lack of staff

Baghpat News: दाहा का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जर्जर, स्टाफ की कमी से मरीज परेशान

Fri, 12 Dec 2025 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Daha's primary health center Christopher, patients troubled due to lack of staff
अ​भियान की खबर से संबं​धित फोटो। दाहा ​स्थित जर्जर हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र । संवाद
- दोघट कस्बे में लैब पर लटका ताला, मरीज हो रहे परेशान, दाहा में वार्ड ब्वॉय के सहारे मरीजों की पर्ची बनाने का जिम्मा, महिला चिकित्सक भी नहीं तैनात
विज्ञापन

फोटो-तीन की सीरिज

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। दाहा का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की हालत जहां खराब है तो स्टाफ की कमी के कारण मरीजों को परेशानी होती है। पर्ची काटने के लिए कोई कर्मचारी नहीं होने के कारण वार्ड बॉय को जिम्मेदार सौंपी है और दोघट कस्बे के स्वास्थ्य केंद्र की लैब पर ताला लटका होने के कारण मरीजों को जांच कराने के लिए दूसरे स्थानों पर जाना पड़ता है। महिला चिकित्सक की तैनाती नहीं है। स्टाफ नर्स को ही डिलिवरी करानी पड़ती है।
-- लैब पर लटका ताला, मरीज हो रहे परेशान
दोघट कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की लैब पर ताला लटका होने के कारण मशीन धूल फांक रही है। यहां मशीन होने के बावजूद भी मरीजों को कोई लाभ तक नहीं मिल पा रहा है, जिससे मरीज परेशान हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी लैब टेक्नीशियन की तैनाती नहीं हो रही है। पीएचसी पर तैनात डॉ. संजीव कुमार मरीजों की जांच कर दवाई दे रहे है और यहां सभी तरह की दवाई उपलब्ध है। चिकित्सक ने बताया कि जल्द ही लैब टेक्नीशियन की तैनाती कराई जाएगी और इसके लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन


-- भवन जर्जर, वार्ड ब्वॉय बना रहा पर्ची
दाहा गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जर्जर हो चुका है और इसके गिरने का खतरा बना रहता है। मरीजों की पर्ची बनाने की जिम्मेदारी वार्ड बॉय को सौंप रखी है। वह सीएचसी में सफाई भी करता है और पर्ची भी बनाता है। लैब पर टेक्नीशियन नहीं होने के कारण ताला लटका हुआ है और मरीजों के खून जांच नहीं हो रही है। महिला चिकित्सक की तैनाती नहीं होने के कारण डिलिवरी स्टाफ नर्स कराती है। डॉक्टर अवधेश कुमार मरीजों की जांच कर दवाई दे रहे है। बताया कि लैब टेक्नीशियन की तैनाती के लिए पत्र लिखा गया है। मरीजों को दवाई समय से दी जा रही है और उन्हें कोई परेशानी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को दवाई समय से मिल रही है। यदि महिला चिकित्सक की तैनाती हो जाए तो महिला मरीजों को सही से उपचार मिल सकता है। - राबिया, निरपुड़ा


- पीएचसी पर लैब टेक्नीशियन नहीं होने के कारण मरीजों को खून की जांच कराने के लिए दूसरे स्थानों पर जाना पड़ता है। यहां दवाई व इंजेक्शन मरीजों को समय पर लगाए जाते हैं। - सावित्री, दोघट

अभियान की खबर से संबंधित फोटो। दाहा स्थित जर्जर हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र । संवाद

अभियान की खबर से संबंधित फोटो। दाहा स्थित जर्जर हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed