फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Daha's head constable dies of cardiac arrest in Hapur

Baghpat News: दाहा के हेड कांस्टेबल की हापुड़ में हृदयगति रुकने से मौत

Sun, 30 Mar 2025 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 30 Mar 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Daha's head constable dies of cardiac arrest in Hapur
दाहा निवासी मृतक हेडकांस्टेबल अंकुर राणा का फाइल फोटो। स्रोत:परिजन
दाहा। हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ थाने में तैनात दाहा गांव के हेड कांस्टेबल अंकुर राणा (37) की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। शनिवार को गांव में राजकीय सम्मान के साथ हेड कांस्टेबल का अंतिम संस्कार किया गया। दाहा निवासी अंकुर राणा वर्ष 2011 में यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे, वर्तमान में उनकी तैनाती हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ थाने में चल रही थी। तहेरे भाई सतेंद्र राणा ने बताया कि अंकुर के बड़े भाई शुभम राणा ने शुक्रवार शाम हाल जानने के लिए अंकुर राणा के पास फोन किया, लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद अंकुर के साथी को फोन कर कमरे पर भेजा तो कमरा अंदर से बंद मिला।
विज्ञापन

कड़ी मशक्कत के बाद दरवाजा खोलकर देखा तो अंकुर कमरे में बेड पर मृत पड़े हुए मिले। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया। गांव में बेटे गर्वित ने मुखाग्नि दी। उनके परिवार में मां सुनीता, पत्नी नीशू, भाई शुभम, बेटा गर्वित हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed