{"_id":"5fb407da8ebc3e9bca1b083f","slug":"daha-to-tikri-route-turned-into-pits-baghpat-news-mrt511214639","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढों में तब्दील हुआ दाहा से टीकरी मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढों में तब्दील हुआ दाहा से टीकरी मार्ग
विज्ञापन
ग्रामीणों ने विधायक से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। दाहा से टीकरी मार्ग की हालत जर्जर है। इस मार्ग की सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। गड्ढे होने के कारण लोगों का मार्ग से गुजरना दूभर हो गया है। सात किमी का रास्ता क्षेत्र के निरपुड़ा, टिकरी को जोड़ता है। टिकरी, निरपुड़ा, दाहा, दोघट के किसानों का गन्ना इसी मार्ग से चीनी मिलों में जाता है। ग्रामीणों ने विधायक से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की।
ग्रामीण तेजपाल राणा, रण कुमार, देवेंद्र प्रधान, ब्रह्मचारी आर्य का कहना है कि मार्ग जर्जर होने के कारण लोगों का मार्ग से निकलना दूभर है। सड़क में गड्ढे होने के कारण आए दिन हादसा होता रहता है। गन्ने की ढुलाई भी इसी रास्ते से होने के कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा मार्ग पर टिकरी से दोघट, निरपुड़ा से दाहा, निरपुड़ा से भड़ल, भड़ल से सरोरा चौकी, झुंडपुर से मूलसम, दोघट से भगवानपुर नंगल आदि मार्गों की सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त गड्ढों में तब्दील हो गई है। बार-बार मांग करने के बाद भी मार्ग की मरम्मत न होने के कारण क्षेत्रों के लोगों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह से चौगामा क्षेत्र की महत्वपूर्ण मार्गों की मरम्मत करवाने की मांग की।