फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Daha-Nirpura road lengthened from bad luck

दाहा-निरपुड़ा मार्ग की हालत खराब, लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी

Sun, 06 Mar 2022 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Daha-Nirpura road lengthened from bad luck
दाहा। दाहा-निरपुड़ा मार्ग की हालत खराब है, जिससे लोगों को गुजरने में परेशानी उठानी पड़ रही है। मार्ग में गड्ढे होने के कारण वाहन गिरने से लोग चोटिल हो रहे हैं। इसके अतिरिक्त मार्ग की हालत खराब होने के कारण लोगों को पांच किलोमीटर अधिक लंबा रास्ता तय करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

दाहा से निरपुड़ा मार्ग की लंबाई पांच किलोमीटर है। दस साल पहले विधायक निधि से इसकी मरम्मत कराई गई थी। यह रखरखाव के अभाव में जगह-जगह से टूट गया है। इसमें गड्ढ़े हो गए हैं। निरपुड़ा से बड़ौत जाने वाले लोगों को इसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है, मार्ग जर्जर होने के कारण लोग चोटिल हो रहे हैं। सड़क खराब होने के कारण निरपुड़ा से बड़ौत आने वाले लोगों भड़ल होकर आना पड़ता है, जिससे उन्हें पांच किलोमीटर अधिक सफर तय करना पड़ता है। कई बार मार्ग की मरम्मत कराने की मांग उठाई जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

दाहा के ऋषिपाल राणा का कहना है कि रास्ता खराब होने से लोगों को अपने खेतों पर जाने और गन्ने की ढुलाई करने में परेशानी हो रही है। सड़क के गड्ढों के कारण आए दिन बुग्गी फंसी रहती है। जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई बार मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं किया गया जा रहा है। दाहा के अमरपाल राणा का कहना है कि सड़क के गड्ढों के कारण मार्ग पर आए दिन हादसे हो रहे है। बड़ौत जाने के लिए लोगों को भड़ल होकर जाना पड़ रहा है, जिससे लोगों को पांच किलोमीटर अधिक दूरी तय करने के लिए विवश होना पड़ रहा है। लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए मार्ग की जल्द से जल्द मरम्मत होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed