{"_id":"62d998820f35c415066f4da7","slug":"dadi-maharaj-took-a-pledge-to-make-dham-green-baghpat-news-mrt5979668188","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादी महाराज धाम को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादी महाराज धाम को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया
विज्ञापन

चांदीनगर। फुलैरा गांव के दादी महाराज धाम पर युवाओं ने बृहस्पतिवार को पौधरोपण कर हरा भरा बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने गांव के लोगों को भी पौधरोपण करने के लिए जागरूक किया।
फुलैरा में प्राचीन दादी महाराजी धाम पर दूर-दराज से श्रद्धालु पूजा अर्चना करने के लिए आते हैं। गांव के युवाओं ने धाम को हरा-भरा बनाने के लिए पहल की है। गांव के युवा लगभग दो हेक्टेयर भूमि पर पौधारोपण कर रहे हैं। युवा समाजसेवी व पर्यावरण रक्षक सूर्यांश यादव के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को युवाओं ने शनिवार को होने वाले वृहत पौधरोपण कार्यक्रम की तैयारी की। इस दौरान बिन्नू यादव, जोनी, नितिन, भाविक, आकाश, श्रेयस, प्रिंस, विनय, आरती, शिवम, आयुष, आशीष, अजीत, आकाश मौजूद रहे।