फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   dacoity by taking hostage on the strength of weapons

व्यक्ति को हथियारों के बल पर बंधक बनाकर डकैती

Sun, 24 Oct 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
dacoity by taking hostage on the strength of weapons
दोघट (बागपत)। आजमपुर मुलसम गांव में शनिवार रात करीब दस बदमाशों ने ग्रामीण को बंधक बनाकर डाका डाला। बदमाश नगदी, जेवर व दो भैंस ले गए। उनके जाने के करीब एक घंटे बाद ग्रामीणों ने पीड़ित को मुक्त कराया। वहीं, जानकारी पाकर पुलिस ने बदमाशों की जंगल में तलाश की परंतु नाकाम रही। रविवार सुबह वारदात से गुस्साए ग्रामीणों ने दोघट थाने पर धरना दिया। इस मामले में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

आजमपुर मुलसम गांव निवासी धर्मपाल सिंह पुत्र किशन बीती रात घेर में सोया हुआ था। करीब 11 बजे दस हथियारबंद बदमाश दीवार फांदकर अंदर घुस आए। उन्होंने हथियार के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने 15 हजार रुपये व जेवर लूट लिये तथा दो भैंस भी ले गए। एक भैंस को बदमाश कुछ दूर छोड़क़र चले गए। उनके जाने के बाद से धर्मपाल ने शोर मचाया। जिसे सुनकर ग्रामीण पहुंचे और बंधन मुक्त कराया। इसकी जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को तलाश किया परंतु उनका पता नहीं लग सका। वारदात से आक्रोशित ग्रामीण रविवार सुबह थाने पहुंचे और धरना देकर बैठ गए। इस पर थाना प्रभारी बिरजाराम का कहना है कि घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस पर गश्त नहीं करने का आरोप
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में इससे पहले चोरी की दो वारदातें हो चुकी हैं। इनके बाद अब डकैती हुई। पुलिस रात्रि में गश्त नहीं करती है। धरने पर संजू प्रधान, बृजपाल सिंह, मोनू, नरेश कुमार, हरेंद्र डायरेक्टर, इकबाल सिंह, अग्रसेन, सुभाष, विनोद, टिंकू, मोहित, विनोद, रामपाल प्रधान, कुशलपाल प्रधान, योगेंद्र, बाबू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बदमाश घेर में रुके, फोन आने पर गए
आजमपुर मुलसम गांव में डकैती के बाद तीन बदमाश घेर में रुक गए जबकि अन्य भैंस, जेवरात व नगदी लेकर चले गए। बदमाशों ने भैंस को गाड़ी में चढ़ाने के बाद फोन करके घेर में रुके साथियों को जानकारी दी। इसके बाद तीनों बदमाश भाग निकले।

ऑपरेशन होने के कारण घेर में नहीं थी पत्नी
पीड़ित धर्मपाल व उसकी पत्नी घेर में रहते थे। परिवार के अन्य सदस्य गांव में अंदर बने घर में रहते हैं। उसकी पत्नी का दो दिन पहले की ऑपरेशन हुआ था। इसलिए वह घर पर रह रही है। अब घेर में धर्मपाल ही था। पत्नी घेर में ही जेवर व अन्य सामान रखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed