{"_id":"5786869a4f1c1b0e7913ef0d","slug":"czech-depositing-bogus-busted","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी चेक जमा करने का भंडाफोड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी चेक जमा करने का भंडाफोड़
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 14 Jul 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Fraud
एसबीआई बैंक की बागपत शाखा में फर्जी चेक जमा करने का भंडाफोड़ हुआ है। गौसपुर गांव के आरोपी रिजवान ने बैंक में एसबीआई बैंक मेघालय का 32.60 लाख रुपये का चेक जमा करा दिया। जो दी चिल्डर्स हॉस्पिटल के खाते से जारी हुआ है। जांच में चेक फर्जी पाने पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसबीआई बैंक बागपत के प्रबंधक एसके खुराना ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया गौसपुर गांव निवासी रिजवान पुत्र साबर अली अपने बचत खाता संख्या 35293726425 में 32.60 लाख रुपये का चेक जमा करने पहुंचा। चेक एसबीआई रयान जहॉं बाजार पोकशेह ईस्ट खासी हिल्स मेघालय का है। जो दी चिल्डर्स हॉस्पिटल के करंट एकाउंट से 28 अप्रैल 2016 को जारी हुआ था।
विज्ञापन
बैंक के सहायक धीरज ने फर्जी चेक होने के शक पर चेक को उन्हें दिखाया। इस बारे में मेघालय के संबंधित बैंक से संपर्क किया तो पता चला दी चिल्डर्स हॉस्पिटल से यह चेक जारी ही नहीं हुआ है। रिजवान ने फर्जी चेक बैंक में दिया। इस मामले में आरोपी रिजवान के खिलाफ (धारा 420, 467, 468, 471 आईपीसी) एफआरआई हुई। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन