फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   current se yuvak jhulsa

दुकान में करंट लगने से युवक झुलसा, हालत गंभीर

Sat, 12 Oct 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
current se yuvak jhulsa
दुकान में करंट लगने से युवक झुलसा, हालत गंभीर
विज्ञापन

बागपत। पिलाना गांव में बिजलीघर के पास हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर गई। तारों से चिंगारी उठने लगी। कंप्यूटर की दुकान में काम कर रहा युवक करंट लगने से झुलस गया। उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई दुकानों व मकानों में विद्युत उपकरण फुंक गए। ग्रामीणों में ऊर्जा निगम के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।

पिलाना गांव में बिजलीघर के पास एचटी लाइन का तार एलटी विद्युत लाइन पर गिर गया। तारों से चिंगारियां उठने लगीं। बस स्टैंड पर लोगों में भगदड़ मच गई। एलटी लाइन में हाईटेंशन विद्युत लाइन का करंट फैल गया। लगा। इसी दौरान बिजलीघर के पास कंप्यूटर की दुकान में लैपटॉप पर काम कर रहा 18 वर्षीय सलीम निवासी पिलाना करंट लगने से झुलस गया। वहीं कई दुकानों व मकानों के विद्युत उपकरण फुंक गए। बिजलीघर से सप्लाई बंद कराई गई। ग्रामीणों की भीड़ लग गई। करंट से झुलसे युवक को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बनी है। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ आक्रोश जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार हाईटेंशन विद्युत लाइन को हटाने के लिए उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई। लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इस कारण कई बार हादसे हो चुके है। विद्युत लाइन के तार जर्जर हाल में है। संजय प्रधान, शुभम त्यागी, अनुज त्यागी, गफ्फार खान, महेश, दीपक कुमार, जयपाल सिंह आदि ने रोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed